तमिलनाडु में तोडफोड की कार्रवाई पर रोक
नयी दिल्ली 04 दिसंबर .वार्ता .उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अनधिकृत और गैर कानूनी निर्माणों को ढहाने की कार्रवाई पर 14 दिसंबर तक आज रोक लगा दी
मुख्य न्यायाधीश के जी बालाकृष्णन .न्यायमूर्ति आर वी रवीद्रन और न्यायमूर्ति जे एम पांचाल की पीठ ने तमिलनाडु सरकार को मामले की अगली सुनवाई यानी 14 दिसंबर तक यथास्थिति बनाये रखने का निर्देश दिया
तमिलनाडु सरकार ने मद्रास उच्च न्यायालय के उस फैसले के खिलाफ अपील की है जिसमें चेन्नई के सभी अनधिकृत निर्माणों को बचाने के राज्य सरकार के अध्ययादेश को खारिज कर दिया गया था
नीलिमा .अजय.ति्रपाठी2329वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
