जनजातीय विश्वविद्यालय का नाम विरसा मुंडा पर रखनेकी मांग
नयी दिल्ली 05 दिसम्बर .वार्ता. मध्यप्रदेश के अमरकंटक में स्थापितकिये जाने वाले जनजातीय विश्वविद्यालय का नाम ..भगवान विरसामुंडा विश्वविद्यालय .. रखने की आज लोकसभा में पुरजोर मांग की गयी
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय विधेयक पर हुईचर्चा के दौरान भाजपा के हंसराज अहीर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टीके सी.के. चन्द्रप्पन ने विश्वविद्यालय का नामकरण विरसा मुंडा के नामपर करने का आग्रह किया
श्री अहीर ने विश्वविद्यालय का नाम ..भगवान विरसा मुंडाविश्वविद्यालय.. रखने के बारे में एक संशोधन भी पेश किया1 इससंशोधन को ध्वनिमत से अस्वीकार कर दिया गया
मानवसंसाधन विकास राज्य मंत्री डी पुरन्देश्वरी ने कहा कि देश मेंअनेक आदिवासी विभूतियां हुई है जिनके नाम पर विश्वविद्यालय कानामकरण किये जाने की मांग की. गयी है1 उन्होंने कहा कि प्रस्तावितविश्वविद्यालय अपने क्षेत्रीय केन्द्रो या परिसरों का नामकरण आदिवासीनायकों के नाम पर कर सकता है1 उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनेकार्यकाल में आदिवासियों के उत्थान में महान योगदान किया था इसीको ध्यान में रखकर विश्वविद्यालय के लिए उनका नाम चुना गया
सुफल.संजीव.रमेश1935वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
