आचार संहिता एवं निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में विधायक की पेशी

सुलतानपुर 05 दिसंबर .वार्ता. उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले केइसौली क्षेत्र विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू तथा उनके भाई एवं संत ज्ञानेश्वर हत्याकांड के मुख्य आरोपी यशभद्र सिंह उर्फ मोनू चुनाव आदर्श आचार संहिता एवं निषेधाज्ञा उल्लंघन के एक मामले में आज यहां मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश हुए और अपना बयान दर्ज कराया

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक गत विधानसभा चुनाव मेंनामांकन के दौरान दोनों भाइयों द्वारा आदर्श आचार संहिता एवंनिषेधाज्ञा का उल्लंघन कर जुलूस निकालने के मामले की रिपोर्टकूड़ेभार थाना की तत्कालीन प्रभारी पूनम अवस्थी ने उपजिलाधिकारी.सदर. को सौंपी थी1 जिलाधिकारी संजय कुमार ने इसमामले में मुकदमा चलाने के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कीअदालत में अर्जी दी थी

समाजवादी पार्टी .सपा. विधायक सोनू एवं उनके भाई मोनू सिंहको नैनी जेल से कडी सुरक्षा के बीच मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उमेशप्रकाश की अदालत में पेश किया गया जहां आरोपियों ने अपने बयानदर्ज कराए1 आरोपियों का कहना था कि उनके खिलाफ फर्जी तरीके सेआरोप लगाए गए1 बयान दर्ज करने के बाद न्यायाधीश ने मामले परअगली सुनवाई के लिए आगामी चार जनवरी की तिथि नियत की है

बाद में. सोनू को विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए कडी सुरक्षा के बीच लखनऊ भेजा गया जबकि मोनू को नैनी जेल भेज दिया गया

सं.इंद्र नंद2033 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+