मलेशिया के हिंदू व्याख्याता ने दमन के आरोप को गलत बताया

सिंगापुर 05 दिसंबर.वार्ता. मलेशिया के मलाया विश्वविद्यालय में भारतीय अध्य्यन विभाग के वरिष्ठ व्याख्याता जी शिवापालन ने हिंदु राइटस एक्शन फोर्स .हिंदराफ. के इस आरोप को गलत बताया है कि सरकार भारतीय मूल के लोगों का दमन कर रही है

मलेशिया की संवाद समिति बरनामा की रिपोर्ट के अनुसार शिवापालन ने कहा कि यह सच नहीं है कि मलेशिया में प्रत्येक तीसरे सप्ताह एक हिंदु मंदिर को नष्ट किया जा रहा है1 उनका कहना था कि अगर ऐसा होता तो पांच वर्ष में देश में कोई मंदिर नहीं रहेगा

गत माह शाह आलम शहर मे मरिआमन मंदिर को गिराये जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले को मलेशिया की धार्मिक सलाहकार परिषद और मलेशिया हिंदु संगम के समक्ष उठाया जायेगा

इस बीच आज शाह आलम सत्र न्यायालय में पांच और प्रदर्शनकारियों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया1 कल 26 प्रदर्शनकारियों पर यह आरोप लगाया गया था

गत 25 नवंबर को हजारों भारतीय मूल के लोगों ने कुआलालम्पुर के सिटी सेंटर में सरकार के खिलाफ अब तक का सबसे बडा विरोध प्रदर्शन कर आरोप लगाया था कि उन्हें हाशिये पर धकेला जा रहा है

आकाश जगबीर2012वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+