कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेगी तृणमूल कांग्रेस
कोलकाता 05 दिसंबर .वार्ता. पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता पार्थ चटर्जी ने आज कहा कि तृणमूल कांग्रेस सदन के शीतकालीन सत्र में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने पर उसका समर्थन नहीं करेगी
श्री चटर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा.. वाम मोर्चे की सरकार से लोगों का विश्वास खत्म हो गया है1 इसलिए सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाने का कोई मतलब नहीं है1 हम मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य से इस्तीफे की मांग करते हैं जो सभी मोचोें खासकर नंदीग्राम के मोर्चे पर विफल साबित हो चुके हैं1 नंदीग्राम घटना की राज्य के राज्यपाल .उच्च न्यायालय और कई आयोग आलोचना कर चुके हैं1. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस विधानसभा के मौजूदा सत्र का बहिष्कार नहीं करेगी तथा नंदीग्राम. सिंगुर. रिजवानुर और राशन कार्ड के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाएगी
इस बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता मानस भूइयां ने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस तथा माकपा विरोधी अन्य दलों के साथ मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाएगी लेकिन यदि ये दल प्रस्ताव का समर्थन नहीं करते हैं तो पार्टी विधानसभा के मौजूदा सत्र में निन्दा प्रस्ताव लाएगी
नीलिमा अजय जगबीर2044वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
