पार्षदों की अतिरिक्त मंजिलों को बचाने के लिए आम माफी की गुहार
नयी दिल्ली.05 दिसम्बर.वार्ता. दिल्ली नगर निगम में सत्ताढ भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. के पार्षदों ने केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी से 1500 अनधिकृत कालोनियों को तुरंत नियमित करने और अतिरिक्त मंजिलों को गिराने से बचाने के लिए आम माफी योजना की गुहार लगाई है
सदन के नेता सुभाष आर्य की अगुवाई में श्री रेड्डी से मिलने गए पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपे ग्यापन में मांग की है कि दिल्ली की लगभग 1500 अनधिकृत कालोनियों को चाहे वह सरकारी जमीन पर है . अथवा निजी. नियमित करने का प्रस्ताव पास कर तुरंत लागू किया जाना चाहिए1 इसके साथ ही लोगों द्वारा अपनी जमीन पर बनाई गई अतिरिक्त मंजिलों को गिराने से बचाने के लिए आम माफी योजना लागू की जाये
ग्यापन में उन लोगों को के लिए भी आम माफी योजना लाने का आग्रह किया गया है जिन्होंने जरत के अनुसार स्वीकृत फ्लोर एरिया अनुपात .एफएआर. की तुलना में अधिक निर्माण और वह भी केवल प्रथम और दूसरी मंजिल पर किया है
श्री आर्य ने मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने मास्टर प्लान ..2021 में औद्योगिक क्षेत्रों में प्लाटों के उप.विभाजन का सुव्घिा को रिहायशी क्षेत्रों में लागू किए जाने की मांग की है1 इसके अलावा 175 वर्गमीटर के प्लाटों में जो भी निर्माण अथवा अतिरिक्त कवरेज की गई है . उसे एफएआर में छूट देकर नियमित किया जाये . जिससे लोगों को तोडफोड से निजात दिलाई जा सके
मिश्रा.अजय नंद1906 जारी.वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
