आने वाले समय में रातें और अधिक ठंडी होंगी
भोपाल 05 दिसंबर.वार्ता. देश के उत्तरी अंचल से आने वाली सर्दहवाओं के कारण मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापतान में और अधिक गिरावटकी संभावना के बीच आने वाले दिनों में ठंडक और बढ जाएगी
स्थानीय मौसम केंद्र के निदेशक डा. डी पी दुबे ने आज बताया किअगले दो.तीन दिनों में राज्य में रात के तापमान में लगभग दो डिग्री की कमी और हो सकती है. जिससे ठंडक बढ जाएगी
उन्होंने बताया कि देश के उत्तरी अंचल में बर्फबारी की संभावना के बीच वहां से आने वाली सर्द हवाओं और वातावरण में नमी कम हो जाने के प्रभाव से ठंडक और बढने के आसार है1 उन्होंने कहा कि यद्यपि दिन के तापमान में अभी ज्यादा गिरावट नहीं होगी
डा. दुबे ने बताया कि अभी राज्य के प्रमुख नगरों में रात का तापमान आठ से लेकर 12 डिग्री के बीच बना हुआ है1 राज्य के उत्तरी अंचल के प्रमुख शहर ग्वालियर का न्यूनतम तापमान आज 8.3 डिग्री और राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.8 रहा1 सबसे कम न्यूनतम तापमान सात डिग्री छतरपुर जिले के नौगांव में दर्ज किया गया
उन्होंने बताया कि दिन का तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच दर्जकिया जा रहा है1 फिलहाल इसमें ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है
प्रशांत इंद्र जगबीर2024वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
