महाजन हत्याकांड:एसएमएस वैध प्रमाण नहीं.. बचाव पक्ष

मुंबई. 5 दिसंबर. वार्ता. भारतीय जनता पार्टी नेता प्रमोद महाजनहत्याकांड में बचाव पक्ष ने आज कहा कि इंडियन एवीडेंस एक्ट केअनुसार एक एसएमएस संदेश को वैध प्रमाण नहीं माना जा सकता

बचाव वकील हर्षद पोंडा ने कहा कि इंडियन एवीडेंस एक्ट के तहतसुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण स्वीकार्य है लेकिन एसएमएस सुरक्षितनहीं है और उससे छेड़छाड़ की जा सकती है इसलिए एसएमएस कोवैध प्रमाण नहीं माना जाना चाहिये

बचाव पक्ष ने अभियोजन पक्ष के इस तर्क का भी विरोध किया किघटना के बाद प्रवीण महाजन के पुलिस को दिये बयान को उसकाइकबालिया बयान माना जाये

श्री पोंडा ने कहा कि कानून इसकी इजाजत नहीं देता1 उन्होंने कहाकि घटना के बाद प्रवीण महाजन का बयान सक्षम अधिकारी ने दर्जनहीं किया था इसलिए उसे इकबालिया बयान नहीं माना जा सकता

अभियोजन पक्ष का तर्क है कि चूंकि आरोपी ने खुद ही जाकर घटनाके बारे में पुलिस को बयान दिया और प्राथमिकी दर्ज की गयी इसलिएप्रवीण के उस बयान को इकबालिया बयान माना जाए

प्रवीण महाजन पर आरोप है कि पिछले वर्ष 22 अप्रैल को उसने अपनेभाई प्रमोद के घर जाकर उन पर गोलियां चलाई थीं1 प्रमोद महाजनकी दस दिन बाद हिंदुजा अस्पताल में मौत हो गयी थी

महेश 1922 .वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+