सडक दुर्घटनाओं मेंं तीन की मौत .तीन घायल
तिचिरापल्ली. 05 दिसम्बर .वार्ता. तमिलनाडु में तिचिरापल्ली..चेन्नई राष्ट्रीय राज मार्ग पर सिंगनूर के पास आज सुबह एक वैन और एक लारी की आमने सामने हुई टक्कर में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और इतने ही अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब चेन्नई से तंजाउर जा रही एक वैन विपरीत दिशा से आ रही एक लारी से टकरा गई1 इस टक्कर में वैन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई1 मारे गए लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है1 शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है तथा घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है
अमित समरेन्द्र वीरेन्द्र1454 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
