गुजरात में चहुंमुखी विकास के लिए कांग्रेस को वोट दें.सोनिया
गांधीधाम 04 दिसम्बर.वार्ता. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात के लोगों से राज्य में 11 और 16 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जैसी गैर धर्मनिरपेक्ष ताकतों को शिकस्त देने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है1 श्रीमती गांधी कच्छ जिले के गांधीधाम और साबरकांठा जिले के इदार में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रही थीं1 उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार समाज के सभी वगो के विकास को अंजाम देने में विफल रही है1 उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द और एकता को कायम रखकर ही आतंकवाद से निपटा जा सकता है1 श्रीमती गांधी ने भाजपा और नरेन्द्र मोदी सरकार के फर्जी और ूठ वायदों के फेर में नहीं पडने का आग्रह करते हुए लोगों से कहा कि वे राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए उसके पक्ष में मतदान करें1 उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज के सभी वगो को विकास का लाभ पहुंचाने में नाकाम रही है1 .देश तभी तरक्की कर सकता है जब समाज के सभी वगो को साथ लेकर चला जाए1 महात्मा गांधी.जवाहर लाल नेहरू.सरदार पटेल और अन्य नेताओं के समय से ही कांग्रेस की यह परम्परा रही है1 उन्होंने आतंकवाद पर कांगे्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन .संप्रग. की केन्द्र सरकार पर नरम रुख अपनाने के मुख्ममंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोप के बारे में कहा.. कांग्रेस आतंकवादियों और आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में कभी चुप नहीं बैठी है1 वास्तव में कांग्रेस ने देश की एकता को बरकरार रखने के लिए इन तत्वों के खिलाफ संघर्ष में अधिक बलिदान दिया है1.अजय इंद्र जगबीर2210वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
