दिल्ली में नकली नोट . वजह है पाक आई एस आई
नयी दिल्ली. 05 दिसम्बर. वार्ता . सरकार ने आज माना कि दिल्ली में 500 रुपये तथा 1000 रुपये के नकली नोट चल रहे हैं तथा गुप्तचरसूचना के अनुसार इसके पीछे पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी आई एसआई का हाथ है 1 गृह राज्य मंत्री वी राधिका सेल्वी नेआज राज्य सभा में प्रश्नोत्तरकाल के दौरान एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी उन्होंने बतायाकि इस वर्ष 15 नवमबर तक दिल्ली पुलिस ने 500 रुपये और 1000रुपये सहित विभिनन मूल्यों के जाली नोटों के 39 मामले पंजीकृतकिए हैं तथा इस संबंध में 57 व्यक्तियों को गिरफतार किया है 1 इसकेअतिरिक्त भारतीय रिजर्व बैंक ने सूचित कियाहै कि अक्तूबर .2006 सेसितम्बर 2007 की अवधि के दौरान बैंक शाखाओं से प्राप्त और भेजीहुई रकम में 500 रुपये मूल्य के 898 जाली नोट तथा 1000 रुपयेमूल्य के 203 जाली नोट पकडे गए हैं और इस संबंघ में आई एसआई की भागीदारी का पता चलता है 1 सरकार ने देश में जाली मुद्राके चलन को नियंत्रित करने के लिये अनेक कदम उठाए हैं जिनमें अन्यबातों के साथ साथ शामिल है 1 राज्य सरकार के साथ आसूचना का आदान प्रदान करना . देश मेंजाली मुद्रा की तस्करी की रोकथाम करनेके लिये सीमा सुरक्षा बल .सीमा शुल्क प्राधिकारियों द्वारा सतर्कता बरता जाना. जनहित में प्रिंटऔर इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से सुरक्षा विषय परसूचना का प्रचारप्रसार किया जाना . विमानपत्तनों रेलवे स्टेशनों और आई एस बी टीपर अपनी ड्यूटी करनेवाले पुलिस अधिकारियों और अन्य सुरक्षा कर्मियोंको सुग्राही बनाना. गेस्टहाऊसों . होटलों आदि की नियमित जांचकरना
शोभना . सुरेश प्रेम .1447वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
