कांग्रेस को जबरदस्त टका ् भाजपा गठबंधन को जीत मिली
गुवाहाटी 05दिसंबर.वार्ता.असम में उत्तरी कछार हिल्स जिला स्वायत्त परिषद ..एनसीएचडीएसी.. के चुनाव में कांग्रेस को जबदस्त टका देते हुये भारतीय जनता पार्टी ..भाजपा.. स्वायत्त राज्य मांग समिति.. एएसडीसी.. गठबंधन ने जीत हासिल की है1 वर्ष 1999 में राज्य में सत्तारूढ होने के बाद कांग्रेस को पहली बार ऐसा टका लगा है1 सत्ताईस सदस्यीय परिषद में कई दशक से काबिज कांग्रेस को मात्र तीन सीटें मिली है जबकि भाजपा को नौ और एएसडीसी को 12 सीटें मिली है1 तीन पर निर्दलीय जीते है1 इसके साथ ही असम के सबसे बडे और सर्वाधिक विवादित राजनीतिक राजवंश का भी अंत हो गया है क्योंकि इसमें कांग्रेस के साथ लंबथासा राजवंश का भी सफ्ाया हो गया है1 भाजपा ने इस चुनाव में नौ प्रत्याशी उतारे थे और वे सभी चुनाव जीतने में सफ्ल रहे1 इस चुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रमन डेका ने इसे राज्य की राजनीति में पार्टी के लिये ऐतिहासिक जीत करार दिया और कहा कि कांग्रेस की हार आगामी पंचायत चुनावों के लिये अच्छा संकेत है1 उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर कलित ने दावा किया कि उग्रवादियों के हस्तक्षेप के कारण ऐसा चुनाव परिणाम आया है और उनकी पार्टी राज्य सरकार से इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेगी1 उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव निष्पक्ष नहीं हुआ है1 उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गठबंधन ने उग्रवादियों से मदद मांगी थी और उन्हीें के बदौलत वह चुनाव जीत सकी है1 इस चुनाव में कांग्रेस की हार के साथ ही एक ही परिवार का करीब आधे दशक का वर्चस्व भी समाप्त हो गया है1 यह राज्य का सबसे उपेक्षित इलाका भी है1 इस चुनाव में असम सरकार के मंत्री जी सी लंगथासा ही सिर्फ् चुनाव नहीं हारे बल्कि उनके पुत्र भी हार गये और उग्रवादियों ने उनके दो पुत्रों की हत्या कर दी1 परिषद का पहला चुनाव वर्ष 1962 में हुआ था1 श्री लंगथासा का उस समय से इस परिषद पर वर्चस्व था1 वर्ष 1972 से 1983तक वह इस परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य भी रहे1 इसके बाद वह राज्य की राजनीति में चले गये और इस पद पर उनके बडे पुत्र काबिज हो गये1 इंद्र.अजय नंद1954 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
