बैंक हडताल का मामला राज्यसभा में उठा
नयी दिल्ली 04दिसम्बर .वार्ता. माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सांसदतपनकुमार सेन ने आज राज्यसभा में असोसिएट बैंकों का भारतीय स्टेटबैंक के साथ विलय का मसला उठाया और सरकार से इस मामले मेंतत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की
सदन में शून्यकाल के दौरान श्री सेन ने कहा कि कहा कि इस विलयके खिलाफ तीन और चार दिसम्बर को देशव्यापी हडताल की जा रही हैऐसी स्थिति में सरकार को तत्काल हडताली बैंक कर्मचारियों केनेताओं से बातचीत करनी चाहिये
तेलुगु देशम पार्टी के आर सी एस रेड्डी ने आंध्र प्रदेश में कपासकिसानों की समस्या की आेर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कपासके दाम बढाये जाने का अनुरोध किया और कहा कि सरकार भारतीयकपास निगम के माध्यम से सीधे किसानों से कपास खरीदे1 उन्होंने कहाकि यह समस्या आंध्र प्रदेश में मुख्यत: करीमनगर. आदिलाबाद.महबूबनगर इलाके में ज्यादा गंभीर है
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी .राकांपा. के दत्ता मेघे ने महाराष्ट्र केविदर्भ क्षेत्र में कपास किसानों की समस्या का मामला उठाते हुए सरकारका ध्यान आकृष्ट किया तथा उन किसानों को उचित मूल्य देने की मांगभी की
प्रमोद.सुरेश.रमेश135
वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
