फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले मेंे कार्रवाई पर रोक
बिलासपुर्् 05 दिसम्बर.वार्ता. छत्तीसगढ उच्च न्यायालय ने कथित रूप से अनुसूचित जनजाति का फर्जी प्रमाणपत्र बनवा कर भिलाई स्टील संयंत्र में नौकरी हासिल करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है
न्यायमूर्ति सतीश अग्निहोत्री ने कल रमेशचन्द्र की याचिका की सुनवाई के बाद आगामी आदेश तक कार्रवाई पर रोक लगाने तथा राज्य सरकार. दुर्ग जिले केकलेक्टर एवं भिलाई स्टील संयंत्र को नोटिस जारी क रने का आदेश दिया
याचिकाकर्ता के वकील एलसी दास ने न्यायालय को बताया कि प्रार्थी को भिलाई स्टील संयंत्र में अनुसूचित जनजाति के कोटे से नौकरी मिलने के बाद उसके खिलाफ एक शिकायत के आधार पर दुर्ग जिला कलेक्टर ने तहसीलदार से उसक ी जाति के बारे में जांच कराई1 जांच में बताया गया कि वह अनुसूचित जनजाति नहीं बल्कि पिछडा वर्ग से ताल्लुक रखता है
इस आधार पर कलेक्टर ने पार्थी केनियोक्ता भिलाई स्टील संयंत्र को उसके खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा कर दी
राजपूत जितेन्द्र मनोरंजन 143
वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
