..धर्म.. को एशियाई फिल्मोत्सव में पुरस्कार मिला
मुंबई. 5 दिसंबर. वार्ता. ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भारत की आेर से..एकलव्य.. भेजे जाने के निर्णय को चुनौती देकर विवादों में आईभावना तलवार निर्देशित फिल्म ..धर्म.. को सिंगापुर में हुए(फिल्मकारों की पहली फिल्मों के) तीसरे एशियाई फिल्मोत्सव मेंश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला
फिल्म की निर्देशक की आेर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि..धर्म.. का मुकाबला शॉन न्यूकोंब (आस्ट्रेलिया) की ..ब्यूटीफुल..मोहम्मद रेजा अरब (ईरान) की ..द लास्ट क्वीन ऑफ अर्थ.. और वेंगलिरेन (चीन) की ..वीड.. जैसी फिल्मों से था
पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक और हृषतिा भट्ट की प्रमुख भूमिकाओंवाली फिल्म ..धर्म.. एक रूढ़िवादी पंडित के एक बच्चे के संपर्क मेंआने के बाद सच्चे अथो में धर्म को समने के कथानक पर आधारित है
महेश त्रिपाठी 1547 .वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
