विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले में पहली गवाही हुई

रायबरेली 05 दिसम्बर .वार्ता. अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जानेके मामले में 15 साल में पहली बार आज केन्द्रीय जांच ब्यूरो .सीबीआई. की विशेष अदालत में गवाही हुई1 अदालत ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 13 दिसम्बर की तिथि निर्धारित की है

सीबीआई की विशेष अदालत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारीबंशराज के समक्ष विवादित ढांचा गिराये जाने की बरसी के एक दिन पूर्वआज 15 साल पहले ढांचा गिराये जाने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने वाले पुलिसकर्मी हनुमान प्रसाद की गवाही हुई1 अदालत ने मामले परसुनवाई की अगली तिथि 13 दिसम्बर तय की है1 गत 13 नवंबर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के अवकाश पर चले जाने के कारण गवाही टल गई थी1 सीबीआई के वकील के.पी.सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए गवाही के लिए अदालत से अनुमति मांगी1 वह आज सातवीं बार गवाही के लिए गवाह को अदालत लेकर आये थे1 विवादित ढांचा गिराये जाने के प्रमुख आरोपियों में भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी. पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी. विनय कटियार के अलावा विश्व हिन्दू परिषद.विहिप. के अध्यक्ष अशोक सिंघल. गिरिराज किशोर. विष्णुहरि डालमिया. उमा भारती और साध्वी रितंभरा शामिल हैं1 इन आरोपियों के विरुद्ध सीबीआई की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किए जा चुका है

सं इंद्र जगबीर2014वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+