वायुसेना ने शक्ति प्रदर्शन का पूर्वाभ्यास किया
जैसलमेर 05 दिसम्बर .वार्ता. राजस्थान में जैसलमेर जिले की चांदन फील्ड फायरिंग रेंज में आठ दिसंबर को आयोजित हो रहे वायुसेना केशक्ति प्रदर्शन फायर पावर डेमोस्टेशन का आज पूर्वाभ्यास किया गया1 इस मौके पर दक्षिणी पश्चिमी वायुक मान के कमांडिग इन चीफ एयर मार्शल के.पी.सिंह सहित कई आलाधिकारी उपस्थित थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ दिसम्बर को जैसलमेर जिले की चान्दन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित होने वाले डेमोस्टेशन का पूर्वाभ्यास हुआ है1 इसमें वायुसेना के लगभग सारे लडाकू विमान जिनमें मिग 21. मिग 23 . मिग 27 . मिराज 2000. सुखोई 30 सहित कई लडाकू हेलीकाप्टरों ने विभिन्न हवाई अड्डों से उडान भरते हुये अपनी अचूक मारक क्षमता का प्रदर्शन कर दुश्मन के काल्पनिक निशाने को ध्वस्त किया
करीब सवा घंटे के जोरदार कार्यक्रम में दक्षिणी पश्चिमी वायुकमानके कमांडिग इन चीफ एयर मार्शल के.पी.सिंह. जिला कलेक्टर विनोदपाण्डया. जैसलमेर स्टेशन के कमांडर ग्रुप कैप्टन मोहन राव सहित कईवायुसेना तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे
सं इंद्र जगबीर2226वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
