मोटी महिलाओं को कैंसर का खतरा अधिक
लंदन, 19 नवंबरः ब्रिटेन में किये गये एक ताजा शोध के मुताबिक ज्यादा वजन वाली अथवा मोटी महिलाओं में गर्भाशय के कैंसर का खतरा अधिक होता है. ब्रिटेन के वैज्ञानिको ने पिछले सात सालों के दौरान करीब दस लाख महिलाओं में कैंसर के खतरे के बारे में अध्ययन कर यह रिपोर्ट पेश की है. संख्या के लिहाज से इसे सबसे बड़ा सर्वेक्षण कहा जा सकता है.
ब्रिटिश अखबार (मिरर) में प्रकाशित रिपोर्ट में शोध विज्ञानी डॉ. गिलियान रिव्ज के हवाले से बताया गया है कि महिलाओं में ज्यादा वजन एक तरह से कैंसर के खतरे को दावत देना है.
शोध में पाया गया कि ज्यादा वजन से गर्भाशय के अलावा अण्डाशय और वृक्क के कैंसर होने का भी खतरा बढ़ जाता है. हालांकि अभी तक यह माना जाता रहा है कि रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में ज्यादातर स्तन कैंसर होने का खतरा होता है लेकिन इस शोध के बाद नई बातें भी सामने आई हैं.
;











Click it and Unblock the Notifications