..सांध्य दैनिको को रिपीट.
बंद समर्थकों से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और पटना तथा अन्य प्रमुख शहरों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये है1 पटना में सचिवालय और पटना उच्च न्यायालय तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है1 हालांकि बंद समर्थकों ने आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा है1 इस बीच भागलपुर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पत्रकारों पर हमले के विरोध में आज राजद द्वारा बिहार बंद का जिले में व्यापक असर रहा1 इस दौरान बंद समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 80 और 31 को अवरूद्ध कर सडक यातायात को ठप कर दिया1 शहर की प्रमुख दुकाने. निजी शिक्षण संस्थान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे1 सडकों पर गाडियों का आवागमन भी कम देखा गया
समस्तीपुर से प्राप्त समाचार के अनुसार जिले में बंद का व्यापक असर रहा1 पूर्व मंत्री एवं राजद जिलाध्यक्ष रामाश्रय सहनी. लोजपा के महेश्वर हजारी. अध्यक्ष विनोद कुमारचौधरी समेत 200 से अधिक बंद सर्मथकों को सडक यातायात बाधित करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है1 सभी दलों के नेताओं ने कल की घटना के विरोध जद यू विधायक अनंत सिंह की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने की मांग की1 समस्तीपुर रेल मंडल के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के निकट बंद समर्थकों ने 5209 जनसेवा एक्सप्रेस को रोककर रेल यातायात को एक घंटे तक अवरूद्ध रखा1 इसके अलावा गया. मुजफ्फरपुर और जहानाबाद जिले में भी बंद का व्यापक असर देखा गया1 इस दौरान विभिन्न विपक्षी पार्टियों के सैकडो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया
सतीश शिव जगबीर1436वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
