नदेसन लिट्टे की राजनीतिक शाखा के प्रमुख नियुक्त

कोलंबो. 03 नवंबर .वार्ता. श्रीलंका में तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम .लिट्टे. की पुलिस शाखा के प्रमुख पी नदेसन को राजनीतिक शाखा का नया प्रमुख बनाया गया है1 वह एस.पी. तमिलसेल्वन का स्थान लेंगे जिनकी शुक्रवार सुबह श्रीलंकाई वायुसेना के हमले में मौत हो गई थी

लिट्टे समर्थक वेबसाइट तमिलनेट डाट काम ने विद्रोही संगठन के प्रवक्ता इरासिया इलानतीरयन के हवाले से बताया कि लिट्टे प्रमुख वी प्रभाकरन ने बि्रगेडियर तमिलसेल्वन की मौत के बाद नदेसन को राजनीतिक शाखा का नया प्रमुख नियुक्त किया है1 श्री नदेसन दोनों शाखाओं के प्रमुख होंगे

इससे पहले लिट्टे ने कल एक बयान में कहा कि उसके कब्जे वाले किलिनोच्ची में श्रीलंकाई वायुसेना के हमले में तमिलसेल्वन और पांच अन्य सदस्य मारे गए हैं1 हमला स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे सुपरसोनिक विमानों से किया गया

पृथक तमिल राष्ट्र आन्दोलन के शीर्ष विचारक एंटन बालासिंघम के पिछले वर्ष दिसंबर में लंदन में निधन के बाद से तमिलसेल्वन नावर्े की मध्यस्थता में श्रीलंका सरकार के साथ चल रही शांति वार्ता मेंे लिट्टे के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे थे

लिट्टे ने तमिलसेल्वन के निधन पर तीन दिन के शोक की घोषणा की है और उन्हें .बि्रगेडियर. की उपाधि दी गई है1 लिट्टे के इतिहास में मरणोपरान्त दी गई यह अब तक की सबसे बडी उपाधि है1 इस प्रकार वह कई दशकों से जारी जातीय संघर्ष में मरने वाले सबसे वरिष्ठ लिट्टे नेता .स्वयंभू बि्रगेडियर. बन गए हैं

वेबसाइट में कहा गया है कि यद्यपि तमिलसेल्वन लिट्टे की राजनीतिक शाखा के प्रमुख थे लेकिन वह एक सैन्य नेता थे और 1990 के दशक की शुरूआत में श्रीलंकाई सेना के साथ लडाई में उन्हें अपनी एक टांग गंवानी पडी थी

प्रकाश .प्रेम .043

वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+