अवैध कामगारों पर होगी कडी कार्रवाई.यू ए ई
दुबई 03 नवंबर.वार्ता. संयुक्त अरब अमीरात .यूएई. सरकार ने कहा है कि अवैध प से देश में रह रहे कामगारों की आम माफी देने की आज समाप्त हो रही समय सीमा के बाद यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर कडा जुर्माना लगाया जाएगा
यूएई के श्रममंत्री अली बिन अब्दुल्ला अल काबी ने कहा कि श्रम विभाग के निरीक्षक ऐसे अवैध कामगारों का पता लगाएंगें और उनके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी
यूएई सरकार ने हाल में देश में रह रहे अवैध कामगारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर देश छोड देने के लिए एक आम माफी योजना चलाई है1 इसके तहत प्रवासी कामगारों को उनके देश वापस भेजा जाता है1 इसके अलावा वापसी का किराया भी नहीं दे पाने की स्थिति वाले मजदूरों के लिये मुफ्त हवाई टिकट की भी घोषणा की है
यूएई की समाचार एजेंसी..डब्लूएएम.. ने श्रममंत्री के हवाले से बताया है कि कामगारों की समस्याओं में नौकरी संबंधी निविदा पत्र. मजदूरों के कामगार वीसा की अवधि तथा देश में अवैध प से रहना जैसी मुख्य समस्याएं आती हैं जिनसे निपटने के लिये ये कदम उठाया गया है
पंचानन.ति्रपाठी0945 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
