वास्तविक अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड का ही खुदरा व्यवसाय कर सकेंगे विदेशी
नयी दिल्ली 2 नवंबर .वार्ता. सरकार ने स्पष्ट किया है कि विदेशी कंपनियों को भारत में केवल उसी ब्रांड के उत्पाद का खुदरा कारोबार करने की इजाजत है जो भारत के अलावा और देशों में भी उसी ब्रांड नाम से बिकते हैं1 उल्लेखनीय है कि संवेदनशील खुदरा बाजार में विदेशी कंपनियों के प्रवेश की नीति के तहत सरकार ने एक कंपनी को केवल एक ब्रांड के उत्पादों के कारोबार के लिए भारत में 51 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वाला व्यवसाय शुरू करने की अनुमति दे रखी है1 इसके लिए 2006 में जारी प्रेस नोट तीन में कहा गया था कि ऐसे उत्पाद विदेशों में भी उसी नाम से बेचे जाने चाहिए और उनकी ब्रांडिंग विनिर्माण के स्तर पर ही होनी चाहिए1 वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा आज यहां जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि .अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसी ब्रांड नाम से बिक्री. का अर्थ है कि वे उत्पाद भारत के अलावा भी एक या एक से अधिक देश में बिक रहा हो
मनोहर सुभाष जगबीर1800वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
