वित्त मंत्रालय ने 1 2 एफडीआई प्रस्ताव मंजूर किए
नयी दिल्ली.02 नवंबर. वार्ता. वित्त मंत्री पी चिंदबरम ने विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड.एफआईपीबी की सिफारिश पर कुल 211.663 करोड़ के 12 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश.एफडीआई प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इन प्रस्तावों में लिविंग मीडिया समूह द्वारा अंग्रेजी समाचार पत्र .मेल टुडे. के लिये 26 प्रतिशत विदेशी भागीदारी का प्रस्ताव भी शामिल है
सरकार ने शेयर एवं कमोडिटी कारोबार में लगी दो गैर बैंकिंग वित्तीय सहयोगी कंपनियों में मिलेनियम इंडिया एक्जिविशन कंपनी द्वारा 159.92 करोड़ रूपए की एफडीआई लेने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है
कोरिया की दाएसुंग इलेक्टि्रक कंपनी में 8.40 करोड़ रूपए के एफडीआई मंजूर की गयी है1 मारीशस की एलएफपी डीएसई को 10.61 करोड़ रूपए की एफडीआई लेने की इजाजत दे दी गयी है
सुभाष.कैलाश लखमी1926वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
