पाकिस्तान में वायुसेना की बस पर हमले मेंे 8 मरे 40 घायल
इस्लामाबाद 01 नवंबर. रायटर. पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में सरगोधा शहर के पास आज वायुसेना की बस में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और 40 घायल हो गए
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल वहीद अरशद ने बताया कि सरगोधा वायुसेना स्टेशन के पास वायुसेना कर्मियों को ले जा रही बस पर एक मोटर साइकिल सवार ने टक्कर मार कर आत्मघाती हमला कर दिया 1इस हमले में चार अफ्सरों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि 40 अन्य घायल हो गये 1 मरने वालों में नागरिक भी शामिल हैं
गौरतलब है कि पाकिस्तान में पिछले तीन महीनोें के दौरान देश के विभिन्न प्रांतों में आत्मघाती हमलों की संख्या में जबर्दस्त तेजी देखी गयी है
शोभित.पंचानन नंद1122 रायटर


Click it and Unblock the Notifications
