विदेश. ईरान प्रतिबंध दो अंतिम लंदन
अमरीका ने पिछले हफ्ते ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे और उसके खिलाफ सैनिक कार्रवाई से भी इंकार नहीं किया था1 लेकिन स सैन्य कार्रवाई के बजाए बातचीत से रास्ता निकालने की मांग कर रहा है1 चीन ने अमरीकी प्रतिबंध की कार्रवाई को जल्दबाजी में उठाया गया गलत गदम करार दिया है
अमरीकी विदेशमंत्री कोंडालीजा राइस ने तुर्की यात्रा के दौरान संवाददाताओं से कहा कि ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध के मसौदे पर अमरीका के स और चीन के साथ कुछ मतभेद है1 लेकिन उन्होंने कहा कि सी विदेश मंत्री सगेई लाव रोव ने इस बातचीत में शामिल होने पर सहमति व्यक्त की थी
गौरतलब है कि विश्व की पांचों महाशक्तियों ने गत सितंबर में ईरान पर प्रतिबंध लगाने के मामले में होने वाले मतदान पर नवंबर माह के आखिर तक रोक लगाने की आम राय व्यक्त की थी1 यह रोक संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी तथा यूरोपीय संघ के वार्ताकार की रिपोर्ट मिलने तक लगायी गयी थी
इससे पहले ईरान की अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ..आईएईए.. से चार दिवसीय वार्ता संपन्न हुई है1 ईरान सरकार के अनुसार उन्होंने काफी हद तक ..आईएईए.. की शंकाओं का समाधान कर दिया है और यह संतोषजनक रही थी1 आईएईए प्रमुख मोहम्मद अलबारदेई अब मध्य नवंबर में अपनी रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र में पेश करेंगे
पंचानन निर्मलवीरेन्द्र1507रायटर


Click it and Unblock the Notifications
