भारत चार हजार करोड रू में अमरीका से लेगा सुपर हम्र्यूलिस विमान

नयी दिल्ली 2 नवम्बर .वार्ता. भारत जल्दी ही अमरीका से चार हजार करोड रूपये की लागत से छह सी 130 जे विमान खरीदने को अंतिम रूप देने जा रहा है1 रक्षा सूत्रों ने यहां बताया कि सुपर हक्यूलिस नाम से विख्यात इन परिवहन विमानों के सौदे पर इस वित्त वर्ष में हस्ताक्षर होने की सम्भावना है1 उन्होंने कहा कि यह सौदा दोनों देशों की सरकारों के बीच होगा1 अमरीका की लाकहीड मार्टिन कम्पनी के ये विमान अमरीका के सैनिकों के परिवहन के लिए बेहद उपयोगी साबित हुए हैं1 करीब बीस टन वजन ले जाने में सक्षम ये विमान छोटे और खराब रनवे से भी उडान भर सकते हैं1 इराक और अफगानिस्तान के खिलाफ किए गए हमलों में सुपर हक्र्यूलिस की अहम भूमिका रही थी1 भारत के पास रूस में निर्मित एएन 32 और आई एल 76 परिवहन विमान मौजूद हैं लेकिन मध्यम वजन के विमानों की भारतीय वायु सेना को भारी जरूरत महसूस की जा रही थी1 यूएसएस ट्रेंटन पोत के बाद अमरीका के साथ होने वाला यह दूसरा बडा रक्षा समौता होगा1 यूएसएस ट्रेंटन को भारतीय नौसेना में आईएनएस जलश्व नाम से इसी साल शामिल किया गया है1 लाकहीड मार्टिन कम्पनी भारतीय वायु सेना की 126 लडाकू विमानों की खरीदारी की होड में भी शामिल है और वह अपने एफ 16 विमानों की पेशकश कर रही है1 कौशिक संजीव अजय जगबीर1924वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+