हनीफ की जमानत पर रोक की गुप्त योजना सामान्य प्रक्रिया.
सिडनी.02 नवंबर.वार्ता. आस्ट्रेलिया की संघीय पुलिस.एएफपी. ने लंदन में आतंकवादी हमले की विफल साजिश के आरोपी भारतीय डाक्टर मोहम्मद हनीफ की जमानत पर रोक की गुप्त योजना को सामान्य जांच प्रक्रिया का हिस्सा बताया है
आस्ट्रेलिया के प्रमुख अखबार ने एएफपी के वरिष्ठ एजेंट और आव्रजन मंत्री केविन ऐंड्रयूज के सलाहकार के बीच ईमेल के जरिये किये गये गोपनीय संवाद के हवाले से आज यह जानकारी दी1गौरतलब है कि डा हनीफ को बि्रसबेन की अदालत ने इस मामले में आरोपमुक्त करार देते हुये जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था1लेकिन आव्रजन विभाग ने उसकी रिहाई पर रोक लगाते हुये उसका वीजा पर रोक लगा दी थी
अखबार के अनुसार इस संवाद से पता चलता है कि श्री ऐंड्रयूज आव्रजन कानून के अनुसरण में डा हनीफ की अदालती जांच को उसे वीजा देने के मामले में चल रही प्रक्रिया से बिल्कुल अलग रखने के पक्षधर थे जिससे कि दोनों प्रक्रियाओं का एक दूसरे पर कोई असर नहीं दिखे1इसीलिये डा हनीफ को उचित प्रक्रिया के आधार पर जमानत मिलने के बाद भी वीजा जारी नहीं किया गया
निर्मल अंकुर लखमी1603जारीवार्ता


Click it and Unblock the Notifications
