मिस्र में सडक दुर्घटना में इटली के चार पर्यटकों की मौत
शर्म अल शेख .मिस्र. 02 नवंबर .रायटर. मिस्र के मशहूर पर्यटक स्थल शर्म अल शेख में पर्यटकों को ले जा रही एक मिनीबस और एक ट्रक के बीच हुई भिडंत में कल इटली में चार पर्यटक मारे गये
मिस्र की सरकारी संवाद एजेंसी .एमईएनए. के अनुसार दुर्घटना शहर को हवाई अड्डे से जोडने वाली मुख्य सडक पर हुई1 इसमें इटली के चार अन्य पर्यटक और मिस्र का एक नागरिक घायल हो गया
राहत एवं बचाव एजेंसियों ने बताया कि घायलों को शहर के इंटरनेशनल हास्पीटल में भर्ती कराया गया है
शर्म अल शेख देश के दक्षिण में सिनाई प्रायद्वीप में स्थित है और अपने सुंदर बीच रिजार्ट के लिए दुनियाभर के पर्यटकों के बीच खासा लोकपि्रय है
प्रकाश .प्रेम.0422रायटर


Click it and Unblock the Notifications
