देश के महत्वपूर्ण जलाशयों में भंडारण
नयी दिल्ली 02 नवम्बर.वार्ता.देश के 81 महत्वपूर्ण जलाशयों का संयुक्त जल भंडारण इस वर्ष 26 अक्तूबर को निर्धारित क्षमता का 79 प्रतिशत था जबकि मानसून के आगमन के समय पहली जून को इनकी निर्धारित क्षमता का 25 प्रतिशत था
जल संसाधन मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि इन जलाशयों की भंडारण स्थिति की केन्द्रीय जल आयोग निगरानी कर रहा है और जल विद्युत के महत्व वाले 36 जलाशय 60.60 मेगावाट से अधिक की विद्युत का उत्पादन करते है1उन्होने कहा कि फिलहाल भंडारण पिछले साल के भंडारण का 94 प्रतिशत है
प्रवक्ता ने कहा कि उपलब्ध जल से यथासंभव लाभ के लिये आयोग हमेशा कृष िविभाग के सम्पर्क में है तथा उपयुक्त फसल रणनीति तैयार करने के लिये फसल मौसम निगरानी विभाग को सूचनायें प्रदान कर रहा है1घाटियों में बहनेवाली गंगा.नर्मदा.माही.साबरमती.कृष्णा.गोदावरी तापी.कावेरी तथादक्षिण में पूर्व एवं पश्चिम की आेर से बहनेवाली नदियों में भंडारण पिछले दस वर्ष के औसत से अधिक है1सिंधु महानदी आदि नदियां सामान्य के करीब बह रही है
प्रमोद.अजय.प्रभु 1925वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
