एयरटेल ने पेश की सुपर लाइफटाइम योजना
नई दिल्ली, 3 नवंबरः देश की प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने आज एक ऐसी आजीवन वैधता वाली योजना शुरू करने की घोषणा की जिसमें स्थानीय काल दर केवल एक रूपए प्रति मिनट होगी.
कंपनी ने बताया कि यह योजना 999 रूपए में उपलब्ध है और इसके लिये ग्राहकों को छह महीने में कम से कम 200 रूपए का इस्तेमाल करना होगा.
यह योजना कल से बाजार में उपलब्ध होगी. यह एयरटेल के नए एवं पुराने दोनों तरह के ग्राहकों के लिए है.


Click it and Unblock the Notifications
