कांग्रेस पेट्रोल डीजल के दाम बढाने के विरुद्ध

नयी दिल्ली 2 नवंबर. वार्ता. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के बावजूद कांग्रेस देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढाने के पक्ष में नहीं है

कांग्रेस के प्रवक्ता शकील अहमद ने आज यहां पार्टी की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि इस मामले पर पार्टी का रुख एकदम स्पष्ट है कि देश के आम आदमी पर मंहगाई का बो नहीं लादा जाना चाहिये1 उन्होंने कहा कि यद्यपि पेट्रोलियम पदाथो की मूल्य वृद्धि अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करती है1 इसके बावजूद पार्टी नहीं चाहती कि आम आदमी पर टैक्स का भार थोपा जाये

यह पूछे जाने पर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की बढती कीमतों को बो किसको उठाना चाहिये. उन्होंने कहा कि इस बारे में वित्त तथा पेट्रोलियम मंत्रालयों को फैसला करना है. लेकिन पार्टी का मानना है कि आम आदमी को महंगायी की मार से जितना बचाया जा सके उसे बचाया जाना चाहिये1 यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों को देखते हुये मूल्यों मे बढोत्तरी का विरोध कर रही है. श्री अहमद ने कहा कि देश में कहीं न कहीं तो चुनाव होते ही रहते हैं. पार्टी चुनावों को नहीं बल्कि आमआदमी के हित को ध्यान में रखती है

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी वृद्धि को देखते हुये तेल कम्पनियां ने पेट्रोलियम पदाथो के दाम बढाने पर जोर दे रही हैं1 इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवडा ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की1 ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि उन्होंने पेट्रोलियम पदाथो की कीमतों के बारे में उनके साथ विचार विमर्श किया

जय समरेन्द्र अजय जगबीर1920वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+