बीएसवएनएल ने भारती पर जवाबी निशाना साधा
नयी दिल्ली 02नवंबर .वार्ता. सार्वजनिक क्षैत्र की दूरसंचार सेवा कंपनी भारत संचार निगम. लिमिटेड. बीएसएनएल. ने आज इन आरोपों का खंडन किया कि उसे किया गया स्पेक्ट्रम आवंटन न्याय संगत नहीं है और वह एक अक्षम सेवा प्रदाता है
बी एस एन एल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कुलदीप गोयल ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में निजी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल के अध्यक्ष सुनील मित्तल के इन आरोपों पर कहा कि बीएसएनएल को मौजूदा नियमों के तहत स्पेक्ट्रम दिया गया है और यह उसकी जरूरत के हिसाब से अधिक नहीं है1 कंपनी इसका इस्तेमाल भी कर रही है1 उन्होंने कहा कि कंपनी इसके लिए संबंधित शुल्क भी दे रही है
श्री गोयल का कहना था कि वास्तव में बीएसएनएल को उसके लाइसेंस वाले सकिलों में से पचास प्रतिशत से अधिक में मौजूदा नियमों के तहत अतिरिक्त स्पेक्ट्रम देना न्यायसंगत होगा और इसके लिए सरकार के पास आवेदन लंबित हैं1 उन्होंने कहा कि अधिकतर सकिल में बीएसएनएल के प्रतिस्पद्धी सेवा प्रदाताओं के पास तुलनात्मक दृष्टि से समान स्पेक्ट्रम है
अक्षम सेवा प्रदाता होने के आरोप पर उन्होंने याद दिलाया कि जीएसएम मोबाइल बाजार में उतरने के छह माह के भीतर बीएसएन एल ने अपने सेवा क्षेत्र में पहला स्थान हासिल कर लिया था1 वह सबसे बडी दूरसंचार सेवा प्रदाता है और देश के दूरदराज तथा दुर्गम क्षेत्रों में पारदर्शी और कम से कम दरों पर सेवा प्रदान कर रही है1 उनका कहना था कि बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेवा दे रही है जिन्हें निजी आपरेटर वाणिज्यिक दृष्टि से अव्यवहारिक मानते हैं
उनियाल.कैलाश.रमेश1914जारी.वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
