उच्च शिक्षा की पढाई के लिये सरकार कर्ज देगी
नयी दिल्ली 02 नवंबर.वार्ता. सरकार उच्च शिक्षा की पढाई के लिये छात्रों को कर्ज उपलब्ध कराने की योजना पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है
यह जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह ने आज यहां फिक्की द्वारा उच्च शिक्षा पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुये दी
उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना पर तत्परता से विचार कर रही है ताकि देश में छात्रों को शिक्षा के लिये रिण प्राप्त करने का अधिकार मिल जाए
उन्होंने कहा कि आज उच्च शिक्षा के लिये प्रशिक्षित टीचरों की कमी है1 उन्होंने अध्यापकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिये निजी क्षेत्र को आगे आकर सरकार के साथ मिलकर काम करने का आहवान किया1 उन्होंने उच्च शिक्षा में शोध विकास की स्तरीयता पर चिंता व्यक्त की और कहा कि हम बि्रटेन जैसे देशों से सीख ले सकते है1 संपादक शेष पूर्व प्रेषति से लें
अरविन्द.अजय.प्रभु 1909वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
