आईआेसी का गे्रट ईस्टर्न एनर्जी कापोरेशन से समौता
नयी दिल्ली. 2 नवंबर ..वार्ता.. पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बडी कंपनी इंडियन ऑयल कापोरेशन ने सीएनजी की आपूर्ति और बिक्री के लिये निजी क्षेत्र की मैसर्स गे्रट ईस्टर्न एनर्जी कापोरेशन लिमिटेड के साथ समौता किया है
गे्रट ईस्टर्न एनर्जी कापोरेशन देश में कोयला खदानों से निकलने वाली मीथेन गैस की खोज उसका विकास और वितरण करने वाली निजी क्षेत्र की पहली कंपनी है1 कंपनी अब इंडियन ऑयल के पश्चिम बंगाल स्थित असनसोल. दुर्गापुर. रानीगंज और आसपास के दूसरे पेट्रोल पंपों के जरिये सीएनजी गैस की बिक्री करेगी
इंडियन ऑयल के खुदरा बिक्री कार्यकारी निदेशक ए.एम.के. सिन्हा और गे्रट ईस्टर्न के अध्यक्ष एवं मुख्य संचालन अधिकारी प्रशांत मोदी ने समौते पर हस्ताक्षर किये1 इस अवसर पर इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक .गैस. चंदन दासगुप्ता तथा दोंनों कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे1 इंडियन ऑयल की यहां जारी विग्यप्ति के मुताबिक इंडियन ऑयल ने गे्रट ईस्टर्न एनर्जी कापोरेशन के साथ पहले ही पश्चिम बंगाल में मीथेन गैस से शहरी गैस वितरण नेटवर्क स्थापित करने का सहमति ग्यापन किया हुआ है. बहरहाल इसकी शुआत करते हुये कंपनी ने इंडियन ऑयल के पांच पेट्रोल पंपों से ग्रेट ईस्टर्न एनर्जी की सीएनजी की बिक्री करने का फैसला किया है
मुंबई. दिल्ली. अहमदाबाद. गांधीनगर. वडोदरा और लखनऊ में इंडियन ऑयल के चुनींदा पेट्रोल पंपों से सीएनजी की बिक्री की जा रही है1 इसके लिये इंडियन ऑयल ने एमजीएल. आईजीएल. जीएईएल. जीएसपीसी. जीजीएल सहित अलग अलग कंपनियों के साथ सीएनजी आपूर्ति के लिये समौता किया हुआ है1 इस समय कुल मिलाकर इंडियन ऑयल के 64 पेट्रोलपंपों पर सीएनजी उपलब्ध है
महाबीर कैलाश लखमी1742वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
