ब्रह्माण्ड में बृहस्पति सेबडे तीन ग्रहों की खोज
लंदन.01नवम्बर. वार्ता. बि्रटिश खगोल विग्यानियों के एक दल ने बृहस्पति स ेभी बडे तीन नये ग्रह खोजें हैं जो आकाशगंगा के पार अपने अपने तारों के चक्कर लगा रहे हैं1 ग्रहों व्यापक क्षेत्रीय खोज . वास्प. परियोजना के वैज्ञानिक पृथ्वी के समान दूसरी दुनिया वाले ग्रहों की घोषणा भी शीघ्र करेंगे 1 इस वृहद परियोजना को वास्प..3. वास्प ..4 और वास्प..5 नाम से अलग. अलग खण्डोंे में वर्गीकृत किया गया है
दि टेलीग्राफ ने सेंट एण्ड्रयूज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एण्ड्रयू कैमरन के हवाले से कहा कि तीनों ग्रह बृहस्पति के समान हैं लेकिन ये अलग अलग तारों की अत्यंत निकटवर्ती कक्षा में चक्कर लगा रहे हैं तथा इनका एक वर्ष लगभग 48 घंटे का है1उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में किसी ग्रह की अब तक ग्यात कक्षाओं में इन ग्रहों की कक्षा सबसे छोटी है1 डा. कैमरन ने कहा कि बृहस्पति के आकार के ग्रहों की खोज से इस विचार को बल मिला है कि बहुत सारे पृथ्वी के आकार के ऐसे ग्रह भी हैं जिन्हें खगोलीय प्रौद्योगिकी में सुधार के बाद खोजा जाना संभव होगा
दूसरी दुनिया वाले ग्रहों के विषय में मान्यता बनी है कि वे ब्रह्माण्ड के अब तक खोजे गये ग्रहों में सबसे गर्म ग्रह होंगे1 जिनकी सतह का तापमान 2000 डिग्री सेल्शियस से ज्यादा है जिससे वहां अन्य ग्रहों के प्राणियों के लिये जीवन असंभव है
वास्प परियोजना विश्व की अब तक की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसके तहत सुपर कैमरों और शक्तिशाली दूरबीनों की सहायता से बडे ग्रहों की खोज की जा रही है
सचिन.राणा 220
वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
