पोप और सऊदी शाह के बीच धार्मिक मुद्दों पर होगी बातचीत
वेटिकनसिटी. 01 नवंबर. रायटर. ईसाईयो के सवोच्च धर्मगुरु पोप बिनिडिक्ट अगले सप्ताह सऊदी अरब के किंग. अब्दुल्ला से मुलाकात करेंगे और इस दौरान दोनों के बीच ईसाइयत और इस्लाम पर चर्चा होने की संभावना है
वेटिकन सूत्रों के मुताबिक सऊदी शाह और पोप के बीच मंगलवार को बातचीत होनी है1 सऊदी शाह फिलहाल बि्रटेन की यात्रा में हैं और इसके पश्चात उनका इटली जाने का कार्यक्रम है1 वेटिकन के सऊदी अरब के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं है1 वेटिकन हमेशा वहां रहने वाले अल्पसंख्यक ईसाईयों को ज्यादा अधिकार देने की मांग करता रहा है
वेटिकन का कहना है कि सऊदी अरब में ईसाइयों को सार्वजनिक रुप से प्रार्थना करने की इजाजत नहीं है1 इससे पहले गत वर्ष पोप ने जर्मनी यात्रा के दौरान एक विश्वविद्यालय में दिये अपने व्याख्यान में इस्लाम को हिंसा से जोडने का कथित विवादास्पद बयान दिया था. जिसके बाद दुनियाभर के मुस्लिम देशों में पोप का भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था1 हालांकि बाद में पोप ने कहा था कि उनका किसी धर्म विशेष के लोगों को आहत करने का कोई इरादा नहीं था और उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया
पंचानन नंद103
रायटर


Click it and Unblock the Notifications
