गैप ने बाल मजदूरी आरोप पर दिल्ली के ठेकेदार पर कार्रवाई की
वाशिंगटन 01 नवंबर वार्ता. वस्त्र निर्माता अन्तर्राष्ट्रीय अमरीकी कंपनी .. गैप.. ने वस्त्रों के निर्माण में बाल मजदूरी के प्रयोग की रिपोर्ट के बाद दिल्ली स्थित अपने वस्त्र निर्माता एक ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अगले सभी कार्य आदेशों पर रोक लगा दी है
..गैप.. के उत्तरी अमरीका के अघ्यक्ष माकी हांस ने कहा कि उन्हें जैसे ही वस्त्रों के निर्माण में बाल मजदूरों के प्रयोग का पता चला तो उन्होंने तत्काल अपने सभी उत्पादों को विभिन्न स्टोरों से बिकने पर पाबंदी लगा दी है 1 उन्होंने कहा कि कंपनी की बाल मजदूरी के बारे में बेहद स्पष्ट और कडी नीतियां हैं और वे बाल मजदूरी का विरोध करते हैं 1इससे पहले बि्रटेन के एक अखबार ..द आब्जर्वर.. में छपी रिपोर्ट में कहा गया था कि बंधुआ बाल मजदूरों को मार पीट कर उनसे 16 घंटों तक काम लिया जाता है 1 और वस्त्र निर्माण मेंासदस साल उम्र के बच्चों को जबरन लगाया गया है
गौरतलब है कि भारत में बाल मजदूरी पर प्रतिबंध हैं 1 अमरीकी श्रम विभाग की 2006 में जारी एक रपट के अनुसार भारत में पांच से 14 वर्ष की आयु के लगभग 4.1 फीसदी बच्चे तथा 4.0 फीसदी लडकियां बाल मजदूरी में लगी हैं 1 जिसमें से कई खतरनाक उदयोगों में कार्यरत हैं
पंचानन राम1123वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
