वायुक्षेत्र प्रतिबंधित करने की खबरों का खंडन किया तुर्की ने
अंकारा.01नवंबर.रायटर.तुर्की के प्रधानमंत्री तायिप इरदोेगन ने इराक से आने वाले विमानों के लिए वायुक्षेत्र का इस्तेमाल प्रतिबंधित करने की खबर का खंडन किया है
इससे पहले एक निजी टेलीविजन चैनल .एनटीवी .की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इराक से आने वाले विमानों के लिये तुर्की ने अपना वायुक्षेत्र प्रतिबंधित कर दिया है1तुर्की के हवाई क्षेत्र का उपयोग नाटो और अमरीका के सैन्य विमान भी करते रहे है
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से तुर्की और इराक के बीच कुर्द विद्रोहियों को लेकर तनाव है1तुर्की अमरीका और इराकी सरकार से उत्तरी इराक में पनाह लेने वाले कुर्द विद्रोहियों के खिलाफ् कडी कार्रवाई की मांग कर रहा है
इससे पहले कल तुर्की ने कुर्द विद्रोही संगठन.पीकेके और उसके सहयोगी संगठनों के खिलाफ् आर्थिक प्रतिबंध लागू कर दिये थे1अभी तक अमरीकी सैन्य विमान तुर्की के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करते आये हैं1अमरीका की विदेश मंत्री अंकारा में कल कुर्द विद्रोहियों के मुद्दे पर तुर्की के शीर्ष नेताओं से बातचीत करेंगी
अंकुर लखमी1655रायटर1523


Click it and Unblock the Notifications
