श्रीलंका में 31 तमिल विद्रोही मारे गए
कोलंबो 01नवंबर .रायटर. श्रीलंका सेना ने तमिल विद्रोहियों के प्रशिक्षण शिविरों पर आज हवाई हमले किये जिनमें लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम .लिट्टे. के 31 छापामार मारे गए
मन्नार और वावुनिया जिलों में लिट्टे विद्रोहियों और सेना के बीच संघर्ष में दो सैनिक भी शहीद हो गए तथा 17 अन्य घायल हो गए
सैन्य प्रवक्ता बि्रबेडियर उदय नानायक्कर ने बताया कि सेना को मन्नार में छापामारों के आठ शव मिले हैं जबकि तमिल विद्रोही 14 अन्य साथियों के शव अपने साथ ले गये
जाफना प्रायद्वीप में मुहामलाई में आठ विद्रोही मारे गए तथा तातुनिया में एक अन्य मारा गया1 वायुसेना ने बताया कि उसके वमवर्षकों ने मुललईतीवू जिले के कोक्कुतोडुवई में लिट्टे के दो प्रशिक्षण शिविरों पर हमला किया जिसमें शिविर पूरी तरह नष्ट हो गए
लिट्टे की आेर से अभी कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है
सचिन.रमेश223
रायटर


Click it and Unblock the Notifications
