कस्टम अधिकारियों के पास 75 लाख रुपये सीबीआई ने मामला दर्ज किया
नयी दिल्ली 02 नवम्बर.वार्ता. केन्द्रीय जांच ब्यूरो .सीबीआई. ने दो सीमा शुल्क अधिकारियों से लगभग 75 लाख पये मूल्य की नकदी और बैंक खातों का पता लगाया है
सीबीआई .मुंबई. की भ्रष्टाचार विरोधी शाखा ने सीमा शुल्क विभाग के अतिरिक्त आयुक्त बी.के.अग्रवाल और सीमा शुल्क अधीक्षक चेतन पटेल के घरों पर तलाशी कर 49 दशमलव 87 लाख रुपये .विभिन्न बैंक खातों और डाक घरों में 21 लाख 6 हजार रुपये की जमा राशि ् 14 लाख रुपये के स्वर्ण आभूषणों और तीन लाख 95 हजार रुपये की नकदी बरामद की है
यह मामला इस आरोप पर दर्ज किया गया था कि मुंबई में जवाहर लाल नेह पोर्ट ट्रस्ट में कार्यरत रहते हुये उक्त सीमा शुल्क अधिकारियों ने डयूटी फ्री इम्पोर्ट औथेराइजेशन .डी एफ आई ए . योजना के तहत एक निजी पक्ष के आयात में माल का वजन रिकाडो में कम दिखाकर घपला किया है
गहन जांच पडताल जारी है
अनुपमा.अजय.प्रभु 1856वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
