पाकिस्तान में वायुसेना की बस पर हमले मेंे 8 मरे 27घायल

इस्लामाबाद 01 नवंबर. रायटर. पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में सरगोधा शहर में आज मोटर साइकिल पर सवार एक आत्मघाती हमलावर ने वायुसेना की बस को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें सेना के चार अधिकारियों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी और 27 अन्य घायल हो गए

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल वहीद अरशद ने बताया कि सरगोधा वायुसेना स्टेशन के पास वायुसेना कर्मियों को ले जा रही बस पर एक मोटर साइकिल सवार ने टक्कर मार कर आत्मघाती हमला कर दिया 1 मरने वालों में नागरिक भी शामिल हैं

गौरतलब है कि पाकिस्तान में पिछले तीन महीनोें के दौरान देश के विभिन्न प्रांतों में आत्मघाती हमलों की संख्या में जबर्दस्त तेजी देखी गयी है

पाकिस्तान में पिछले चार महीनों के दौरान हुये 22 आत्मघाती हमलों में 700 लोग मारे जा चुके है1इससे पहले मंगलवार को रावलपिंडी में हुये हमले में सात लोग मारे गये थे1 पाकिस्तान में इन दिनों एक तरह की राजनीतिक अनिश्चितता देखी जा रही है1सरकार के प्रयासों के बावजूद आये दिन आतंकवादी घटनायें हो रही है1 हाल ही में अमरीकी पत्रिका न्यूजवीक ने पाकिस्तान को दुनिया के खतरनाक देश करार दिया है

अंकुर.पंचानन नंद135

रायटर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+