गैस पाइपलाइन नेटवर्क के लिये नियमन जनवरी तक ..पेट्रोलियम नियामक

नयी दिल्ली. 02 नवंबर .वार्ता. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड गैस पाइपलाइन के मूलभूत ढांचे और शहरी गैस पाइपलाइन नेटवर्क के लिये अगले साल जनवरी तक नियमन जारी कर देगा

बोर्ड के अध्यक्ष लेबयेन्दु मानसिहं ने यहां जारी तेल एवं गैस प्रदर्शनी एवं सम्मेलन ..गो इंडिया.. में यह जानकारी दी1 उन्होंने कहा कि दो सप्ताह के भीतर शहरी गैस वितरण नेटवर्क के बारे में नियमन का प्राप आम जनता एवं विशेषग्यों की प्रतिक्रिया और सुावों के लिये जारी कर दिया जायेगा1 तीन सप्ताह का समय प्रतिक्रियायें प्राप्त करने के लिये दिया जायेगा और उसके बाद अगले साल जनवरी के मध्य तक पाइपलाइन नेटवर्क के लिये नियमन जारी कर दिये जायेंगे

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियमन बोर्ड अधिनियम 2006 संसद में पारित होने के बाद सरकार ने इस साल जुलाई में बोर्ड के गठन के बारे में अधिसूचना जारी कर दी थी1 श्री एल मानसिंह की अध्यक्षता में गठित बोर्ड में तीन सदस्य और एक सदस्य ..विधि.. शामिल हैं1 पहली बार किसी सार्वजनिक सम्मेलन में भाग लेते हुये श्री मानसिंह ने कहा शहरी गैस परियोजना के लिये उनके पास करीब 300 आवेदन पहुंच चुके हैं जबकि राष्ट्रीय स्तर पर बुनियादी गैस पाइपलाइन के क्षेत्र में फिलहाल तीन कंपनियां ही सामने हैं1 इनमें उन्होंने गेल इंडिया लिमिटेड. गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कापोरेशन और रिलायंस का नाम लिया1 उन्होंने कहा कि नियमन को अंतिम प दिये जाने के बाद ही कंपनियों के पंजीकरण तथा अन्य कार्रवाई के बारे में नियामक आगे कदम बढायेगा

महाबीर कैलाशवीरेन्द्र154

जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+