कल हो सकती है सजय की जमानत की अर्जी पर सुनवाई

नयी दिल्ली. 01 नवम्बर. वार्ता. उच्चतम न्यायालय बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जमानत की अर्जी पर कल सुनवाई कर सकता है

आतंकवाद एवं विध्वंसक गतिविधि कानून .टाडा. की विशेष अदालत ने संजय को 1993 के श्रंृखलाबद्ध विस्फोटों के मामले में शस्त्र कानून के तहत दोषी ठहराते हुए छह वर्ष की जेल की सजा सुनाई थी1 संजय फिलहाल पुणे की यरवदा जेल में बंद हैं

संजय ने टाडा अदालत के उनके खिलाफ फैसले और उन्हें सुनायी गई सजा को चुनौती दी है तथा सजा निलंबित करने एवं जमानत पर छोडे जाने की अर्जी का तत्काल सुनवाई के लिए कल उच्चतम न्यायालय में उल्लेख किया जाएगा

दीपावली की छुट्टियों से पहले न्यायालय में कल का दिन अंतिम कार्यदिवस होगा1 उसके बाद न्यायालय में 11 नवम्बर तक छुट्टी रहेगी1 ऐसे में संजय को कम से कम 12 नवंबर तक इंतजार करना होगा

संजय ने अपनी याचिका मेंं कहा है कि न. न तो उनके पास से या न. न उनके कहने पर किसी और के पास से हथियार बरामद हुआ है और इस प्रकार उनके खिलाफ आपराधिक मामला साबित नहीं होता है1 वह 16 महीने जेल में काट चुके हैं और अब चार वर्ष आठ महीने की सजा उन्हें और काटनी है1 सुरेश रीता रामलाल2253वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+