ईरान मामले में रुस चीनी पर असहयोग का आरोप लगाया अमरीका ने
विएना .01 नवम्बर. रायटर. अमरीका ने आज आरोप लगाया कि रुस और चीन ईरान के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र्र द्वारा लगाये गये कडे प्रतिबंध रोकने के लिये प्रयत्नशील है1 अमरीका ने फिर कहा कि यदि ईरान ने दो हप्ते के अंदर सभी परमाणु गतिविधियां नहीं रोकीं तो वह उस पर प्रतिबंध लागू करने में जोर लगा देगा1 जबकि ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने कहा कि वह आर्थिक प्रतिबंधों से बिल्कुल भी चिंतित नहीं है तथा वे ईरान पर निष्प्रभावी है1 अमरीकी विदेश उपमंत्री निकोलस बन्र्स ने कहा कि चीन और रुससुरक्षा परिषद के नये प्रस्ताव की राह में कई महीनों से बाधा डाल रहे हैं
उन्होंने कहा कि मार्च 2007 को पारित सुरक्षा परिषद के ताजा प्रस्ताव को रोकने में रुस और चीन को सफलता भी मिली है
सचिन.राणा 2255रायटर


Click it and Unblock the Notifications
