रूस के स्कूलों में हालोवीन त्यौहार मनाने पर प्रतिबंध
मास्को 01 नवंबर .रायटर. रूस के स्कूलों में हालोवीन पर्व मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है
मास्को शहर के शिक्षा विभाग के प्रवक्ता अलेक्जेंडर गाविरीलोव ने बताया कि स्कूलोंऔर कालेजों में हालोवीन पर्व मनाये जाने पर रोक लगा दी गयी है 1उन्होनें कहा कि इस त्यौहार को केवल शिक्षा संस्थानों में मनाने से रोका गया है 1वैसे इस पर्व पर कोई प्रतिबंध नहीं है
दरअसल हालोवीन में मौत का अभिनय किया जाता है इसलिये यह पर्व कई बार प्रशासन के लिये मुश्किलों का सबब साबित होता है और इसी वजह से इस साल हालोवीन मनाये जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है1गाविरीलोव ने कहा कि यह त्यौहार बच्चों के दिमाग पर बुरा असर डालता है और यह नैतिक एवं अध्यात्मिक विचारों के लिये भी नुकसान दायक है
शोभित पंचानन राम1117रायटर


Click it and Unblock the Notifications
