ईरान ने आईएईए को जरूरी जानकारी देने का दावा किया
तेहरान. 02 नवंबर .रायटर. ईरान ने कहा है कि उसने अपने परमाणु कार्यक्रम के बारे में भ्रांतियों को दूर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी .आईएईए. को सभी जरूरी जानकारी दे दी हैं
ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच चार दिनों तक चली वार्ता गुरूवार को यहां समाप्त हो गई1 ईरानी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख जावेद वईदी ने कहा कि दोनों पक्षों ने बातचीत पर संतुष्टि व्यक्त की है
श्री वईदी ने मेहर न्यूज एजेंसी को बताया कि इस महीने के मध्य में आईएईए के प्रमुख मोहम्मद अलबरदेई द्वारा पेश की जाने वाली रिपोर्ट से पहले सेंट्रीफ्यूज के बारे में यह अंतिम बैठक थी
ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में चर्चा करने के लिए विश्व के शक्तिशाली देश शुक्रवार को लंदन में बैठक करेंगे जिसमें ईरान के खिलाफ और कडे प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना है
पश्चिमी देशों का कहना है कि ईरान गुपचुप तरीके से परमाणु हथियार विकसित कर रहा है जबकि ईरान का दावा है कि वह अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए परमाणु ऊर्जा की दरकार है
प्रकाश .प्रेम .0655रायटर


Click it and Unblock the Notifications
