गोमती नगर में फ्लैटों के आबंटन मामले में मुलायम. अमर को नोटिस
नयी दिल्ली 2 नवम्बर. वार्ता. उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित फ्लैटों का आवंटन निरस्त करने की मांग संबंधी राज्य सरकार की याचिका पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव. उनके भाई शिवपाल सिंह यादव. समाजवादी पार्टी .सपा. के महासचिव अमर सिंह तथा 30 अन्य को आज नोटिस जारी किए1 न्यायमूर्ति सी के ठक्कर और न्यायमूर्ति अल्तमश कबीर की खंडपीठ ने सुश्री मायावती के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के वकील की दलीलें सुनने के बाद उन सभी को नोटिस जारी किए1 राज्य सरकार के वकील ने दलीलें दी कि फ्लैटों का आवंटन गैरकानूनी है1 वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सभी कायदे कानूनों को ताक पर रखकर अपने विवेकाधीन कोटे के तहत केवल सपा नेताओं और अपने पसंदीदा व्यक्तियों को ही फ्लैट आवंटित किये1 उत्तर प्रदेश सरकार के वकील ने 28 आवंटियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराने की अनुमति न्यायालय से मांगी. जिनमें श्री यादव के अलावा उनके भाई शिवपाल. उत्तर प्रदेश विकास निगम के अध्यक्ष अमर सिंह और लखनऊ विकास प्राधिकरण के तत्कालीन शीर्ष अधिकारी शामिल हैं
लखनऊ विकास आयुक्त की जांच में यह बात सामने आई कि भाई भतीजावाद और पक्षपात किये जाने के आरोप सही हैं और राज्य सरकार को सौंपी गयी रिपोर्ट में आवंटन को रद्द करने तथा इस घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की गयी है1 सुरेश समरेन्द्र अजय जगबीर1918वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
