हज यात्राः हवाई किराए में राहत

Macca-Madinaनई दिल्ली, 2 नवम्बरः केंद्र सरकार ने हवाई यात्रा के बढ़े किराए का भार खुद वहन करने के साथ वर्ष 2007 में भारतीय हज यात्रियों के लिए सबसिडी बढ़ाकर 387 करोड़ रूपये करने का निर्णय लिया है.हज यात्रियों को नवम्बर में शुरु होने वाली इस यात्रा के लिए पहले की भांति 12000 रुपये ही किराया देना होगा.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. इस फैसले की जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दास मुंशी ने बताया कि जद्दा मदीना का किराया श्रद्धालुओं को अब भी पिछले सीजन जितना यानी 12000 रुपये ही देने होंगे जबकि बढ़ी हुई राशि सरकार सबसिडी के रुप में देगी. अलबत्ता यात्रियों को सऊदी सरकार को 50 एसएआर प्रति यात्री का हवायी अड्डा शुल्क स्वयं देना होगा.

यहां जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार केंद्र सरकार के इस फैसले से लगभग 110000 हज यात्री लाभान्वित होगें. पिछले वर्ष सरकार ने 343 करोड़ रुपये की सबसिडी दी थी. जिसे वर्ष 2007 के लिये बढ़ाकर लगभग 387 करोड़ रुपये कर दिया गया है. इस वर्ष भारतीयों की हज यात्रा पर लगभग 519 करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान है.

गौरतलब है कि पिछले वर्ष वाराणसी से भी हज यात्रियों के लिए विमान सेवा शुरु हुई थी. भारत से हज यात्रियों की हवाई यात्रा का सऊदी अरब एयर लाइंस तथा एयर इंडिया मिलकर काम करेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+