बृहस्पति से बड़े तीन ग्रहों की खोज

new planetsलंदन, 2नवम्बरः ब्रिटिश खगोल विज्ञानियों के एक दल ने बृहस्पति से भी बड़े तीन नए ग्रह खोजें हैं जो आकाशगंगा के पार अपने-अपने तारों के चक्कर लगा रहे हैं. ग्रहों के व्यापक क्षेत्रीय खोज परियोजना (वास्प) के वैज्ञानिक पृथ्वी के समान दूसरी दुनिया वाले ग्रहों की घोषणा भी शीघ्र करेंगे. इस वृहद परियोजना को वास्प 3, वास्प 4 और वास्प 5 नाम से अलग-अलग खण्डों में वर्गीकृत किया गया है.

सेंट एण्ड्रयूज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एण्ड्रयू कैमरन ने कहा कि तीनों ग्रह बृहस्पति के समान हैं लेकिन ये अलग-अलग तारों की अत्यंत निकटवर्ती कक्षा में चक्कर लगा रहे हैं तथा इनका एक वर्ष लगभग 48 घंटे का है.उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में किसी ग्रह की अब तक ज्ञात कक्षाओं में इन ग्रहों की कक्षा सबसे छोटी है. डॉ. कैमरन ने कहा कि बृहस्पति के आकार के ग्रहों की खोज से इस विचार को बल मिला है कि बहुत सारे पृथ्वी के आकार के ऐसे ग्रह भी हैं जिन्हें खगोलीय प्रौद्योगिकी में सुधार के बाद खोजा जाना संभव होगा.

दूसरी दुनिया वाले ग्रहों के विषय में मान्यता बनी है कि वे ब्रह्माण्ड के अब तक खोजे गए ग्रहों में सबसे गर्म ग्रह होंगे. जिनकी सतह का तापमान 2000 डिग्री सेल्शियस से ज्यादा है जिससे वहां अन्य ग्रहों के प्राणियों के लिए जीवन असंभव है. वास्प परियोजना विश्व की अब तक की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसके तहत सुपर कैमरों और शक्तिशाली दूरबीनों की सहायता से बड़े ग्रहों की खोज की जा रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+