राजदूत रोनेन सेन ने राज्यसभा से माफी मांगी

नयी दिल्ली 2 नवम्बर.वार्ता. अमरीका में भारत के राजदूत रोनेन सेन ने आज राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश होकर अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिये बिना शर्त माफी मांगी

राज्यसभा के उपसभापति के रहमान खान की अध्यक्षता वाली विशेषाधिकार समिति ने श्री सेन को सांसदों और पत्रकारों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के संदर्भ में आज तलब किया था1 श्री सेन ने भारत.अमरीका असैन्य परमाणु सहयोग समौते का विरोध करनेवालों को कथित रुप से.सिरकटा मुर्गा.कहा था

विशेषाधिकार समिति के समक्ष श्री सेन करीब एक घंटे समय तक रहे और अपनी टिप्पणी के बारे में सफायी दी1 बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष श्री खान ने कहा कि श्री सेन विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेशहुए और उन्होने सांसदों के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर सदस्यों के सवालों के जवाब दिये1 उन्होंने कहा कि समिति की अगली बैठक 16 नवम्बर को होगी जिसमें समिति अपनी रिपोर्ट को अंतिम रुप देगी

अपनी पेशी के बाद बाहर आने पर श्री सेन ने संवाददाताओं से कुछ भी बात करने से इनकार कर दिया और .नो कमेन्ट्स. कहकर निकल गये1 श्री सेन की टिप्पणी को लेकर संसद के पिछले सत्र में संसद के दोनो सदनों में शोरशराबा और हंगामा हुआ था. जिसके बाद यह मामला दोनों सदनों की विशेषाधिकार समितियों को सौंप दिया गया था

श्री सेन कुछ दिन पूर्व लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के समक्ष भी पेश हुये थे तथा वहां भी उन्होंने बिना शर्त माफी मांगी थी

समिति की बैठक में उपसभापति श्री खान के अतिरिक्त भाजपा के अरुण जेटली. एस एस अहलूवालियां. रविशंकर प्रसाद. कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी. आर के धवन. शांताराम नाईक. माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सीताराम येचूरी. समाजवादी पार्टी के शाहिद सिद्दीकी. राष्ट्रीय जनता दल के मंगनीलाल मंडल आदि शामिल थे

प्रमोद सुफल अजय जगबीर1854वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+